विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी के संदर्भ में 8 मई को बसपा की करारी कस्बे में जनसभा है। जनसभा कामयाब हो इसकी तैयारी में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जुटे हैं। रविवार को बैठक करके जनसभा की सफलता की रणनीति बनाई गई।
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सदर विधायक इंद्रजीत सरोज करारी में आठ र्मई को जनसभा करेंगे। इसकी तैयारी में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुट गए हैं। रविवार को स्थानीय बसपा नेता परवेज अख्तर अंसारी की अध्यक्षता में करारी में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जनसभा को सफल बनाने की रूपरेखा तय की गई। बैठक में चुनाव तैयारी के मद्देनजर होने वाली इस जनसभा को सफल बनाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को गांव-गांव जनसंपर्क करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर इलाहाबाद कोआर्डिनेटर संतोष गौतम, रामलखन भारतीय, मेवालाल गुप्ता, महताब अंसारी, भोला सरोज, रामदयाल पांडेय, भुल्लन लोधी आदि तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।