फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बसपा नेता के बेटे पर लगे दुष्कर्म मामले में सियासी पेच

Mon, 10 Jul 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज की महिला ने मंझनपुर नगर पालिका से चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे बसपा नेता दशरथ लाल सरोज के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में सियासी पेच फंसने से कार्रवाई को लेकर पुलिस उधेड़बुन में है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक वह छह जून को अपने बेटे का नवोदय विद्यालय में दाखिला कराने के लिए बस से मंझनपुर आई थी। यहां वह टैक्सी का इंतजार कर रही थी, तभी सफारी सवार बसपा नेता के बेटे ने लिफ्ट देकर उसे गाड़ी में बैठा लिया और रास्ते में तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस की उलझन बढ़ गई।
दरअसल, दशरथ लाल ने निर्वाचित चेयरमैन वीरेंद्र फौजी के खिलाफ जिला जज की अदालत में याचिका दायर कर निर्वाचन को चुनौती दे रखी है। दशरथ का आरोप है कि याचिका वापस लेने के लिए पेशबंदी में बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा का कहना है प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें