बारिश के बीच बिजली गिरनी का सिलसिला जारी है। रविवार को भी चायल क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बिजली गिरने से एक चरवाहे व भैंस की मौत हो गई।
जलालपुर शाना का मजरा समदा गांव निवासी सुखी लाल(50) रविवार को भैंस और बकरी चराने गया था। शाम पांच बजे बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से सुखीलाल झुलस गया। सूचना पर परिजन और पड़ोसी उसे अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।
सुखीलाल की पांच बेटियाें में तीन की शादी हो चुकी है। दो बेटी और दो बेटों की शादी करना बाकी है। घर के मुखिया की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम है। दूसरी तरफ बलीपुर टाटा गांव में बिजली गिरने से डब्लू पासी की भैंस मर गई।