फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस करेगी सख्त कर्रवाई

Mon, 10 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। संदीपन घाट के मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी चौकी प्रभारी और बीट दरोगा व पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया। होली और रमजान को ध्यान में रखकर संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार कर निगरानी करने के लिए रणनीति भी बनाई। कहा कि होली और ईद को लेकर पुलिस को संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करके उनका भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थितियों का अनुमान हो जाएगा और तैयारियों में आसानी होगी। बताया कि प्रमुख भीड़भाड़ वाले चौराहों, सराफा बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि पर पिकेट व पेट्रोलिंग करना जरूरी है। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मूरतगंज अनुराग सिंह, चौकी प्रभारी हर्रायपुर जगरूप यादव समेत थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें