मंझनपुर। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे 1531 मरीजों ने अपना इलाज कराया। जांच के दौरान मिले 13 गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर किया गया।
जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर बार की तरह इस रविवार को भी आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सभी नोडल व विभागीय अधिकारियों ने व्यवस्थाएं परखीं। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां का निरीक्षण करने के साथ ही वहां मरीजों का इलाज किया। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पश्चिमशरीरा और टेंवा पीएचसी का निरीक्षण किया।
डिप्टी सीएमओ डॉ. सुनील कुमार सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदहिन खुर्द में लगे शिविर का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिविर में 43 चिकित्साधिकारी व 131 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान सभी केंद्रों में 44 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए है।