फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस करेगी को-एड वाले स्कूलों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस करेगी को-एड वाले स्कूलों की निगरानी
विज्ञापन

जुलाई से शुरू होने वाले शिक्षण सत्र को लेकर एसपी ने दिए निर्देश
जिले के 125 स्कूलों पर भी रहेगी पुलिस की विशेष की निगाह
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर इस बार पुलिस ने खास तैयारी की है। जिले के उन स्कूलों को चिह्नित किया गया है जहां लड़के और लड़किया एक साथ पढ़ती हैं। जिले के 350 स्कूलों में से करीब 125 स्कूल संवेदनशील माने गए हैं। इन स्कूलों के बाहर सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है।
कॉलेज जाने वाली छात्राओं के साथ दुराचार और छेड़खानी की घटनाओं पर प्रदेश सरकार गंभीर है। सरकार की मंशा है कि बेटियां खूब पढ़े। स्कूल-कॉलेज जाने के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसे लेकर इस बार शिक्षण सत्र शुरू होने से पहले ही उन स्कूलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया था जहां लड़की और लड़का एक साथ पढ़ते हैं। इसकी जिम्मेदारी दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा के प्रधानाचार्य चुन्नी लाल को दी गई है। गुरुवार को एसपी को प्रिंसिपल ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। प्रिंसिपल चुन्नीलाल का कहना है कि उन्होंने जिले के 350 ऐसे स्कूलों की सूची भेजी है जहां लड़की और लड़का एक साथ पढ़ते हैं। इसमें से 125 ऐसे स्कूल हैं जहां दोनों वर्ग के बच्चों की संख्या ज्यादा है। पुलिस अधीक्षक से कहा गया कि स्कूल खुलने और बंद होने के दौरान हर हाल में स्कूल गेट पर पुलिस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इनका कहना है
स्कूलों को चिह्नित कर लिया गया है। को-एड वाले स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय पुलिस सादी वर्दी में मौजूद रहेगी। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम को भी सतर्क किया गया है। स्कूल जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कटिबद्ध है।
प्रदीप गुप्ता, एसपी कौशाम्बी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें