फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चोरी के सीनियर सिटीजन की एक कॉल पर मदद को पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
police will reach in one call of senior citizen - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन की एक कॉल पर मदद को पहुंचेगी पुलिस
विज्ञापन

थाना स्तर पर गठित किया जाएगा सेल, बुजुर्गों को बताए गए टोलफ्री नंबर
मंझनपुर/ करारी। सीनियर सिटीजन की मदद के लिए पुलिस एक कॉल पर तत्काल पहुंचेगी। पुलिस से जुड़ी सेवाओं को प्रदान करने के लिए थाना स्तर पर सीनियर सिटीजन सेल का गठन किया जाएगा। शनिवार को इसकी शुरूआत जिले के करारी और मंझनपुर कोतवाली से की गई।
मंझनपुर कोतवाली में ग्रामीण अंचल से बुजुर्गो को बुलाया गया था। उन्हें बताया गया कि किसी तरह की मुसीबत पडने पर वह टॉल फ्री नंबर 112 पर कॉल कर सकते हैं। थाने के सरकारी सीयूजी फोन पर कॉल किया जा सकता है। जिन लोगों के बच्चे बाहर नौकरी या व्यापार करते हैं और उन्होंने अपने मां-बाप की सेवा के लिए नौकर रखा हो बाहरी व्यक्ति के नाम-पते की तस्दीक कराया जाए। प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश पटेल ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बुजुर्गो के लिए थाना स्तर पर सीनियर सिटीजन सेल का गठन करने का निर्देश दिया है। नगर और गांव के लोगों को इस सेल में शामिल किया जाएगा। इसी तरह करारी कोतवाली में भी इंस्पेक्टर केपी सिंह ने सीनियर सिटीजन के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल देने के बहाने बुलाए गए बुजुर्ग
मंझनपुर। सदर कोतवाली में सीनियर सिटीजन सेल में शामिल करने के लिए रामसरन, तीरथ राम, छोटेलाल, कल्लू प्रजापति और अवधेश कुमार आदि को बुलाया गया था। बुजुर्गों का कहना था कि उन्हें सिपाहियों ने बताया था कि कंबल देकर सम्मानित किया जाएगा। कोतवाली आने पर मालूम चला कि बैठक हो गई। इस वजह से यह बुजुर्ग बड़-बड़ाते हुए अपने घरों को चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें