फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हार्ट अटैक से कोतवाली के उपनिरीक्षक का निधन

Sat, 01 Feb 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक उपनिरीक्षक अखंडानंद दुबे की फ़ाइल फोटो।
विज्ञापन
नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अखंडा नंद दुबे का शुक्रवार शाम निधन हो गया। सीने में अचानक तेज दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर हार्ट अटैक से जान जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन


मिर्जापुर जनपद के थाना देहात के नौहा गांव निवासी अखंडा नंद दुबे मंझनपुर कोतवाली में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह यहीं कस्बे में ही किराए का कमरा लेकर रहते थे। शुक्रवार को उनकी ड्यूटी ओसा चौराहा स्थित बैरिकेडिंग पर लगी थी।
कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि काफी दिनों वह उच्च रक्तचाप से( हाई ब्लड प्रेशर) से पीड़ित थे। जिसका वह इलाज करा रहे थे। शाम को ड्यूटी से कमरे में आने के बाद उन्हें अचानक उलझन के साथ सीने में दर्द की शिकायत हुई तो फोन कर उन्होंने कोतवाली से गाड़ी मंगवाई।
विज्ञापन

साथी पुलिस कर्मी फौरन उन्हें लेकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां, चेकअप के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी है। खबर उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें