फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती : जिले के 11 केंद्रों 3624 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 02 Aug 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 11 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब 3624 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान जिला पुलिस के साथ एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी। पूर्व में हुई परीक्षा के पेपर लीक होने के दौरान कौशाम्बी में कार्रवाई हुई थी। ऐसे में परीक्षा की संवेदनशीलता को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन

23 अगस्त से 31 अगस्त के मध्य जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही हैं। पुलिस को भी सतर्क रहने का निर्देश है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्र में एक- एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। डीएम के साथ ही उनकी एक विशेष टीम रहेगी। जो हर केंद्र में परीक्षा के दौरान पहुंचकर निगरानी करेगी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे पर भी नजर रखी जाएगी।
डीआईओएस ने बताया कि केंद्र पर संबंधित थानों की पुलिस फोर्स के साथ ही एसटीएफ भी सक्रिय रहेगी। सादे कपड़े में भी पुलिस के जवान आम लोगों के बीच परीक्षा की टोह लेने के लिए मुस्तैद रहेंगे। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के आसपास लोगों को आने नहीं दिया जाएगा। केंद्र पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन



- परीक्षा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा केंद्र प्रभारी व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को छोड़कर अन्य किसी को भी केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने पर पाबंदी रहेगी। चूड़ी, अंगूठी, कान की बाली, लाॅकेट आदि भी रोक है। संदेह होने पर किसी की भी सघन तलाशी ली जा सकती है। - डॉ. एसएन यादव, डीआईओएस
-
- परीक्षा के दौरान थाना पुलिस के साथ ही अन्य विशेष टीम सक्रिय रहेगी। परीक्षा संपन्न कराने के लिए अभी ड्यूटी रुपरेखा तैयार की जा रही है। जो अंतिम चरण में है। फिलहाल परीक्षा पूरी तरह से नियंत्रण में संपन्न कराने की योजना है। - बृजेश श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन


कहां कितने होंगे परीक्षार्थी
केंद्र परीक्षार्थी
- भवंस मेहता महाविद्यालय, भरवारी 240
- जीआईसी कड़ा 216
- हुबलाल इंटर कॉलेज, भरवारी 240
- करारी इंटर कॉलेज, करारी 240
- कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज, भरवारी 240
- महात्मा ज्योतिबा फूले राजकीय पॉलिटेक्निक 240
- महगांव इंटर कॉलेज, महगांव 384
- नेशनल इंटर कॉलेज, भरवारी 384
- एसएवी इंटर कॉलेज, सैनी 240
- श्रीदुर्गा देवी इंटर कॉलेज, ओसा 720
- महर्षि प्रसाद इंटर कॉलेज, आलमचंद्र, मूरतगंज 480
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें