फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लापता छात्रा को तीन घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Fri, 19 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से स्कूल के लिए बृहस्पतिवार सुबह निकली 7 वीं की छात्रा रहस्यमय परिस्थिति में लापता हो गई। सूचना के बाद सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने तीन घंटे के भीतर छात्रा को प्रयागराज रेलवे स्टेशन (जंक्शन) से बरामद कर लिया। छात्रा के सकुशल बरामदगी पर घर वालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सरायअकिल इलाके के एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी बेटी कस्बा स्थित स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। रोजाना की तरह बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी जब छात्रा घर नही पहुंची तो घर वालों ने स्कूल जाकर जानकारी ली। शिक्षकों ने बताया कि छात्रा स्कूल ही नहीं आई है।
खोजबीन के दौरान पावर हाउस के पास स्थित पेट्रोलपंप के सामने निर्माणाधीन मकान में छात्रा की स्कूल ड्रेस मिलने से परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हो गए। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस को तीन घंटे में ही सफलता मिल गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि छात्रा साथ में अपने ताऊजी का मोबाइल ले गई थी। उसकी लोकेशन ट्रेस करते ही तुरंत पुलिस टीम के साथ प्रयागराज रेलवे स्टेशन पहुंच कर छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं उसके साथ रहा युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकला।
लिखापढ़ी के बाद छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मामला प्रेम प्रपंच का लग रहा है। छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें