फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जानलेवा हमले में फरार आरोपी के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस

विज्ञापन
काशिया गांव में नोटिस चस्पा करते उपनिरीक्षक चंद्रभान यादव। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के कसिया गांव में जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा की है। चिकवन का पूरा गांव निवासी राकेश कुमार दिवाकर 10 फरवरी 2026 की रात करीब आठ बजे मूरतगंज स्थित अपने कार्यालय से कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि राजा बरई के खेत के पास पहले से घात लगाए करीब छह से अधिक हमलावरों ने उनकी कार रोक ली। लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमलावर राकेश को लहूलुहान हालत में खेत में फेंककर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

मामले में घायल की पत्नी आकांक्षा चौधरी की तहरीर पर कसिया निवासी हियात अली, उसके बेटे इस्तियाक अहमद सहित शमशेद अहमद, सरफराज, जुल्फीकार, मूरतगंज निवासी रेहान और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद पांच आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि हियात अली अब तक फरार है। पुलिस के मुताबिक न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 82 की कार्रवाई हो चुकी है। तय समय में न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें