फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून: विरोध में बवाल करने पर 426 के खिलाफ 19-01-23

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के मामले में पुलिस ने 426 लोगों के लोगों के खिलाफ बलवा, सड़क जाम सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा सहित तमाम स्थानीय दलों ने कानून के खिलाफ 29 जनवरी को जिले में प्रदर्शन किया था। कोखराज इलाके के शहजादपुर के समीप हाईवे पर चक्काजाम करने के साथ ही रेल मार्ग बाधित करने का प्रयास किया गया था। गिरसा गांव के समीप भी जाम लगाने की कोशिश की गई थी। मंझनपुर कस्बे में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। करारी में भी लोगों चक्काजाम किया। बवाल बढने पर पुलिस को करारी में लाठीचार्ज करना पड़ा। इन सभी मामलों में पुलिस ने 426 लोगों के खिलाफ बलवा, सड़क जाम करने आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। करारी, मंझनपुर, कोखराज आदि कोतवाली में दर्ज मामलों के बाद अब पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है। इसे लेकर बवाल करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने तमाम हंगामा करने वालों को हिरासत में भी लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें