फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की निगहबानी में फूटेंगे दिवाली के पटाखे

Mon, 16 Oct 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
इस बरस दिवाली के पटाखे पुलिस की निगहबानी में फोड़े जाएंगे। गांव और कस्बे में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवानों को लगाया गया है। साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने फरमान जारी करते हुए जिम्मेदारों को एहतियात बरतने की हिदायत दी है।
विज्ञापन


दिवाली पर एहतियात बरतने के लिए पुलिस प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दीपों के पर्व को सौहार्द के साथ मनाए जाने के लिए गांव और कस्बाें पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी लगाई गई है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि थानेदारों के साथ तीनों सर्किल के सीओ को भी इलाके में नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही लोगों से आह्वान किया कि वे अफवाहों पर गौर न करें। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को लगाया गया है। चेताया कि जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने पर थानेदार के साथ बीट दरोगा और सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पटाखा फोड़ते समय बरतें सावधानी
मंझनपुर (ब्यूरो)। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी का लुत्फ उठाएं मगर सावधानी भी बरतें। जरा सी लापरवाही त्योहार का मजा खराब कर सकती है। वैसे तो आतिशबाजी से दूर रहने की जरूरत है। मगर बच्चे साल भर पटाखे फोड़ने का इंतजार करते हैं। ऐसे में जरूरत इस बात की है कि पटाखा फोड़ते समय कुछ बातों पर अवश्य ध्यान रखें। इससे सुरक्षा के साथ पर्व की खुशी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें