एक ही खतौनी का प्रयोग कर बार-बार जमानत लेने वाले 25 लोग पुलिस की जांच में मिले हैं। कादीपुर चौकी प्रभारी अभिषेक यादव की तहरीर पर पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, वे पेशेवर हैं। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि कादीपुर चौकी प्रभारी ने कचहरी परिसर में दस्तावेज का सत्यापन किया था। इस दौरान मिले रिकॉर्ड, सीसीटीएनएस (अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम) के इनपुट से स्पष्ट हुआ कि कई जमानतदार एक ही संपत्ति की खतौनी कई बार दिखाकर अलग-अलग मामलों में जमानतदार बने हैं। कचहरी में इस प्रकार का एक गिरोह संचालित है जो पेशेवर जमानत माफिया की तरह काम करता है। जांच के बाद पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
केस- एक
बरियार निवासी अमुरा ने गैंगस्टर एक्ट, आईटी व ठगी जैसे अलग-अलग मामलों के अभियुक्तों की जमानत एक ही खतौनी दिखाकर ली।
केस- दो
हरिलाल निवासी मीरापुर ने पुराने मारपीट व गैंगस्टर समेत अन्य मामले में एक ही खतौनी के प्रयोग से जमानत ली है।
केस- तीन
राजेंद्र निवासी नेतानगर ने गैंगस्टर व ठगी समेत अन्य आरोप में बंद लोगों की जमानत एक ही खतौनी में कई बार ली है।