फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस, होमगार्ड जवानों और सफाई कर्मचारियों को अब लगेंगे टीके

विज्ञापन
Police, home guard jawans and sanitation workers will now be vaccinated
विज्ञापन
अब लगेंगे पुलिस, होमगार्ड व सफाईकर्मियों को टीके
विज्ञापन

पांच फरवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की होगी शुरुआत, 15 को लगेगा पहले चरण के छूटे स्वास्थ्यकर्मियों को टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण की शुरुआत पांच फरवरी से होगी। इसमें पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, होमगार्ड के जवान, नगर निकायों के कर्मचारी और शहरी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए करीब 5304 स्वास्थ्यकर्मी पंजीकृत किए गए थे। इनको चार दिनों तक टीके लगाए गए। चार व पांच फरवरी को पहले चरण में बचे लोगों को टीके लगाए जाएंगे। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को दूसरे चरण के टीकाकरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दूसरे चरण में पंजीकृत लोगों का टीकाकरण पांच फरवरी से शुरू होगा। इसके बाद 11, 12 व 18 फरवरी को भी अधिकारियों-कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। इनको वैक्सीन की दूसरी डोज 16 फरवरी, 12 व 18 मार्च को दी जाएगी। पांच फरवरी को पंजीकृत दस प्रतिशत लोगों का ही टीकाकरण होगा। इसके बाद 11,12 व 18 फरवरी को 30-30 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए जाएंगे। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि दूसरे चरण में पुलिस विभाग, सीआरपीएफ, सेना के जवान, होमगार्ड, सिविल डिफेंस के जवान, नगर निकायों के कर्मचारी व शहरी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा राजस्व विभाग के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। दूसरे चरण के लिए पंजीकरण चल रहा है। संबंधित विभागों से डाटा संग्रह कराकर उसे कोविड पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। वहीं प्रथम चरण में छूटे लोगों के टीकाकरण के लिए 15 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इनको दूसरा डोज 15 मार्च को दिया जाएगा। दूसरे चरण में निर्धारित तिथियों पर टीकाकरण नहीं करा पाने वाले कर्मचारियों के लिए 22 फरवरी को पहला डोज और 22 मार्च को दूसरा डोज दिया जाएगा।
विज्ञापन

--------
दूसरे चरण के टीकाकरण पर एक नजर
-------
प्रथम डोज द्वितीय डोज
05 फरवरी 05 मार्च
11 फरवरी 16 मार्च
12 फरवरी 12 मार्च
18 फरवरी 18 मार्च
22 फरवरी 22 मार्च
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें