फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज किए तीन मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ दर्ज किए तीन मामले
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सैनी बने मुठभेड़ के वादी मुकदमा, कैश वैन चालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
पकड़े गए बदमाश के पास से बरामद पिस्टल का भी दर्ज हुआ मामला
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के ननसैनी गांव के समीप सोमवार की सुबह कैश वैन लूटने की कोशिश के मामले में पुलिस ने बदमाशों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने एक मामले में तीन रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की घेराबंदी कर दी है।
सिक्योर वैली कंपनी की कैश वैन सोमवार की सुबह दारानगर स्थित एटीएम में कैश भरने आ रही थी। इसी दौरान ननसेनी गांव के समीप कार सवार बदमाशों ने वैन में बम से हमला कर दिया। वैन चालक अनीष पाल ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने फायर कर गाड़ी के टायर को पंक्चर कर दिया। इसके बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वह सीधे कड़ा कोतवाली पहुंचा। पुलिस को लूट की खबर होने के बाद मौके पर कड़ा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार व कोखराज के इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने घेराबंदी की। इस दौरान टेढ़ीमोड़ के समीप स्थित दूधनाथ ढाबे के पास से पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश पकड़ा गया। घटना में कैश वैन चालक अनीष की तरफ से पुलिस को तहरीर दिया गया था। अफसरों ने मंथन के बाद पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए। पहला मुकदमा इंस्पेक्टर सैनी बालेश्वर त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज हुआ। इंस्पेक्टर ने पकड़े गए बदमाश की कुबूलदारी पर बलवंत कुशवाहा उर्फ नरेंद्र उर्फ महेश सहित मिर्जापुर जिले के माइकल सोनी के अलावा प्रयागराज के सनी, प्रतापगढ़ जिले के (हाल मुकाम प्रयागराज) बबलू श्रीवास्तव व कौशल और नीरज (पता अज्ञात) को नामजद किया है। दूसरा मुकदमा अज्ञात छह बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास का वैन चालक अनीष पाल की तहरीर पर लिखा गया। इसी तरह पकड़े गए बदमाश के पास से बरामद पिस्टल को लेकर अवैध शस्त्र का भी मामला दर्ज किया गया है। घटना में फरार बदमाशों के खिलाफ पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनका कहना है
बदमाशों ने एक साथ दो घटना कारित की। पहली कैश वैन लूटने का प्रयास और दूसरी पुलिस मुठभेड़ की। इसके अलावा पकड़े गए बदमाश के पास से नाजायज पिस्टल भी बरामद हुई है। इस वजह से तीन मामले दर्ज किए गए हैं। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
अभिनंदन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें