फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.60 लाख के साथ पुलिस ने दो को पकड़ा

Tue, 19 Mar 2019 12:50 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर। सरायअकिल पुलिस व फ्लाइंग स्क्वायड ने सोमवार सुबह कटरा चौराहे से चेकिंग के दौरान दो कार सवारों को पकड़ा। इनके पास से करीब 2.60 लाख रुपये मिले। नगदी जब्त कर ली गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


फ्लाइंग स्क्वायड चायल के प्रभारी इंद्रमणि यादव व सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय सोमवार सुबह कटरा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान चार पहिया वाहन से आए मुकेश तिवारी पुत्र श्रीराम निवासी ट्रंासपोर्ट नगर जिला प्रयागराज व वीरेंद्र वर्मा पुत्र घनश्याम निवासी फैजीपुर थाना पश्चिमशरीरा को पकड़ा गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकेश की कार से तकरीबन एक लाख 51 हजार और वीरेंद्र की कार से लगभग एक लाख 10 हजार बरामद हुआ। पकड़े गए लोग नगदी के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने नगदी जब्त कर ली है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें