फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर किया पथराव, गाड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर किया पथराव, गाड़ी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

- घर में घुसकर महिलाओं से बदसलूकी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी के असरावल कला गांव में मंगलवार की रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच बवाल हुआ। घर के अंदर घुसे पुलिस कर्मियों को देखकर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर चला दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस टीम मौके से भाग निकली। पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

असरावल कला गांव में केदार पाल की 30 वर्षीय बेटी छह महीने संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पुलिस और परिजन दोनों युवती की खोजबीन कर रहे है।ं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। पुलिस को आशंका है कि युवती को घर वालों ने ही छिपाकर रखा है। इसी को लेकर मंगलवार की रात करीब नौ बजे पिपरी कोतवाली के मकदूमपुर चौकी पुलिस दल बल के साथ केदार के बड़े भाई दुक्खन के घर पहुंची। आरोप है कि आधा दर्जन सिपाहियों ने घर मे घुस कर महिलाओं और युवतियों से बदसूलकी करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को मारापीटा और गाली-गलौच किया। शोर-शराबा होने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी गाली गलौज किया और घर मे रही दुक्खन कि पत्नी कुसुम देवी व बेटी रिंकी को जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर चला दिया। खुद को घिरता देख पुलिस कर्मी जान बचाकर भाग निकले। पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। इस बाबत सीओ चायल राजकुमार त्रिपाठी ने घटना जानकारी से इंकार किया है।उनका कहना है कि यदि ऐसी घटना हुई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें