फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो बालू माफिया को किया गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2019 12:57 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
JCB
विज्ञापन
सिराथू/मूरतगंज। अवैध खनन की शिकायत पर कोखराज के अलावरपुर घाट पहुंचे तहसीलदार ने मंगलवार सुबह एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर सीज कर दिया। कार्रवाई से बिफरे बालू माफिया ने मुखबिरी के शक पर एक पत्रकार की पिटाई कर दी। उसका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने दो बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गंगा नदी के अलावरपुर घाट पर महीनों से बालू का अवैध खनन कराया जा रहा था। बताया जाता है कि इसमें स्थानीय पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध थी। मंगलवार सुबह शिकायत मिलने पर सिराथू के तहसीलदार श्याम कुमार ने फोर्स के साथ छापामारा। मौके से एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर पकड़े गए। इन्हें सीज कर दिया गया। कार्रवाई की सूचना पाकर एक हिंदी दैनिक के पत्रकार मो. शहरुख भी घाट पहुंच गए थे। बालू माफिया को लगा कि पत्रकार ने ही मुखबिरी की है। इसे लेकर माफिया ने राजस्व अफसरों तथा पुलिस वालों के सामने ही पत्रकार को पीटना शुरू  कर दिया। उसका मोबाइल छीन लिया। हंगामा देख अतिरिक्त फोर्स बुलाई गई। इसके बाद बालू माफिया नसीम अख्तर व दानिश निवासी सैलाबी को गिरफ्तार किया गया। अन्य लोग मौके से फरार हो गए। मामले में कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि अवैध खनन की एफआईआर राजस्व अफसर लिखाएंगे। पत्रकार की तहरीर पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें