फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का फूं का पुतला

Fri, 03 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मंझनपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने  मोदी का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


भाजपा शासनकाल में बार-बार बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल के दामों, रेल भाड़ा, सर्विस टैक्स में वृद्धि, रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हैं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता मंझनपुर चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान इंका जिलाध्यक्ष तहत अजीम ने भाजपा सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा कि महंगाई लाकर भाजपा सरकार जनता से किए गए वायदों से मुकर रही है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पार्टी के रवि प्रकाश, सत्येंद्र प्रताप सिंह, मुमताज सिद्दीकी, अंशुल केशरवानी, कौशलेश द्विवेदी, अरुण कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें