फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महिला हैंडबाॅल और कुश्ती के लिए जिले में आज होगा खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला हैंडबाॅल और सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिए जिले में 23 अक्तूबर को खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से दोनों खेलों के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कौशाम्बी में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय के अनुसार प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबाॅल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर तक झांसी में होगी। इसके लिए मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में होगा। वहीं, प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता दो से चार नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित की जाएगी। इसके लिए मंडल स्तरीय ट्रायल 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे प्रयागराज में होगा। कुश्ती ट्रायल में वर्ष 2009 और 2010 में जन्मी बालिकाएं भाग ले सकती हैं। वर्ष 2011 में जन्मी 15 वर्ष की बालिकाओं को चिकित्सा और माता-पिता का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड, नगर निगम से जारी जन्म प्रमाणपत्र, स्कूल बोनाफाइड, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें