समर कैंप के दौरान मैदान में हैंडबाॅल से प्रैक्टिस से पहले तैयार करते खिलाड़ी। स्रोत: कोच
- फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
क्षेत्र के एक निजी इंटर कॉलेज परिसर में हैंडबॉल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से 15 दिवसीय हैंडबॉल समर कैंप का शुभारंभ हुआ है। कैंप में जिले की 45 टीमों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
कैंप का संचालन रमेश साहू की देखरेख में किया जा रहा है। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी कैंप में शामिल होकर अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
कोच आर्यन ने बताया कि समर कैंप में नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को अनुभवी प्रशिक्षकों की तरफ से प्रशिक्षण दिया जाएगा।