फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने अधेड़ ने लगाई छलांग, उडे़ चीथड़े

Mon, 18 May 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। पुरामुफ्ती गांव के अधेड़ ने रविवार की सुबह मनौरी स्टेशन के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि रात पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती गांव का रहने वाला नंदलाल (40) पुत्र इंदर लाल कपड़े में प्रेस करके परिवार की जीविका चलाता है। बताया जा रहा है कि छोटे भाई नरेश के  दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे भी लकवा मार गया। इधर 19 मई को बहन की शादी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार पर रविवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुबह नंदलाल ने मनौरी स्टेशन के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने के बाद हादसे की जानकारी परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

 चर्चा है कि रात बहन की शादी की तैयारी को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी की किस बात से नाराज होने के बाद अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल
चायल (ब्यूरो)। पुरामुफ्ती क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बता दें कि  पिपरी कोतवाली के शेरपुर गांव का रहने वाला मेवालाल पुत्र अर्जुन प्रसाद रविवार की दोपहर साइकिल से लोधौर बाजार जा रहा था। गांव के समीप बाइक की टक्कर लगने से वह साइकिल समेत नहर में जा गिरा।
 इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। इसी तरह इलाहाबाद के सुलेमसराय निवासी प्रेमचंद्र रविवार को साथी विनोद के साथ काजीपुर उधारी का तगादा करने आया था। लौटते समय कोइलका गांव के समीप टेंपो की टक्कर से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें