फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बुखार के साथ घट रही प्लेटलेट्स... धूप में काम करना पड़ रहा भारी

Thu, 19 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों के खून की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।   संवाद
विज्ञापन
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और खेतों में बढ़ते काम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन विभाग में तैनात कर्मचारियों के अनुसार ओपीडी में रोजाना 200 से 250 मरीज इलाज कराने आते हैं, जिनमें 40 से 50 मरीज बुखार से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं, 10 से 15 मरीजों की प्लेटलेट्स भी कम पाई जा रही हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि इस समय मौसम में बदलाव के साथ खेतों में फसलों की कटाई का काम भी तेजी से चल रहा है। अधिक धूप और लगातार मेहनत के कारण लोग जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई मरीज लंबे समय तक बुखार से पीड़ित रहते हैं, जिससे उनकी प्लेटलेट्स घटने लगती है।
डॉ. संजीव ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर तुरंत दवा लें और खेतों में काम करने न जाएं, बल्कि आराम करें और बुखार उतरने के बाद ही काम पर जाएं। धूप में काम करते समय सिर पर गमछा या कपड़ा रखें और अधिक से अधिक धूप से बचने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें