फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई से पाइप लाइन हो रही क्षतिग्रस्त

Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू नगर पंचायत में संचार सेवा को विस्तार देने के लिए इन दिनों खोदाई कराई जा रही है। नागरिकोें का कहना है कि ठेकेदार की मनमानी से कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रेलवे फाटक के उस पार धाता रोड पर जेसीबी से बड़ा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ पाइप क्षतिग्रस्त होने से पानी भर गया है।
विज्ञापन


जगह-जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त  होने से कस्बे के पाश इलाके धाता रोड इलाके में पेयजल आपूर्ति बधित हो गई है। मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं मिलने से नागरिक हलाकान रहे। लोगों ने चेयरमैन राजेंद्र यादव से पेयजल आपूर्ति बधित होने पर आक्रोश जताया है। चेयरमैन का कहना है कि संचार निगम के ठेकेदार की मनमानी से कस्बे में पानी का संकट पैदा हो गया है। नगर पंचायत की क्षति का आंकलन करा हर्जाना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें