फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क किनारे कूड़े का अंबार, दीपावली पर चायल में चला सफाई अभियान

Sat, 07 Nov 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फोटो रामचंद्र अजमत्गंज
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर नगर पंचायत चायल की ओर से कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इससे लंबे समय से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कूड़े से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को मनौरी मार्ग पर पेड़ों के नीचे जमा प्लास्टिक, कागज और अन्य अपशिष्टों को सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू व फावड़ों की मदद से हटाया और वाहन के जरिये आरआरसी सेंटर पहुंचाया गया।
पिछले एक सप्ताह से कर्मचारी जैकेट, मास्क और दस्ताने पहनकर इस अभियान में जुटे हैं। इससे पहले तहसील परिसर, अजमतगंज वार्ड और चौराडीह मार्ग पर भी विशेष सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन

नागरिकों की प्रतिक्रिया:
स्थानीय निवासी वीरेंद्र कुमार ने सफाई पर संतोष जताया है। वहीं रामचंद्र ने मांग की है कि सफाई के बाद वहां दोबारा कूड़ा जमा न होने दिया जाए।
दिलीप, जितेंद्र सोनकर, तीरथराज और रामकिशोर का कहना है कि कस्बे को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर पंचायत के साथ-साथ नागरिकों की भी जिम्मेदारी है कि वे सड़क किनारे या नालियों में कूड़ा न फेंककर कचरा केवल निर्धारित स्थानों या कूड़ेदानों में ही डालें।
वर्जन
सभी वार्डों में नियमित सफाई कराई जाती है। करीब पखवाड़े भर पहले पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई के बाद फैली गंदगी को हटाने के लिए विशेष टीम लगाई गई है। - अमर सिंह, चेयरमैन, नगर पंचायत चायल
विज्ञापन

फोटो रामचंद्र अजमत्गंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें