फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: 50 से अधिक संदिग्धों की दिखाई तस्वीर, लुटेरों का नहीं मिला सुराग

Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
50 से अधिक संदिग्धों की दिखाई तस्वीर, लुटेरों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

सराफ से लूट मामले में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ देर रात दर्ज हुआ मुकदमा
कोतवाली पुलिस के साथ छानबीन में लगाई गई एसओजी
संवाद न्यूज एजेंसी
नेवादा। चरवा कोतवाली क्षेत्र में सराफ व्यवसायी से हुई लूट के मामले में शुक्रवार की देर रात एफआईआर दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी को भी बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया है। अब तक करीब 50 से अधिक संदिग्धों की तस्वीर पुलिस पीड़ित को दिखा चुकी है, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर निवासी अनूप कुमार सोनी सराफा व्यवसायी हैं। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह गौहानी से वापस घर जा रहे थे। तभी टीका का पुरवा मजरे काजू गांव के पास सफेद रंग की अपाचे बाइक से आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उनसे जेवरात से भरा बैग और नौ हजार रुपये नगद लूट लिए थे। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई थी, लेकिन बदमाश शिकंजे में नहीं आए। फिर रात करीब नौ बजे अनूप की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। घटना के बाद से लेकर शनिवार की दोपहर तक पुलिस ने करीब 50 से अधिक संदिग्धों और बदमाशों की तस्वीर पीड़ित को दिखाई, लेकिन इनमें से एक भी ऐसा नहीं था, जो घटना में शामिल रहा हो। हालांकि, क्षेत्राधिकारी चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि पुलिस बदमाशों के बेहद करीब पहुंच गई है। उम्मीद है कि रविवार की शाम तक वारदात का खुलासा भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
वीडियो में दिखा, पर घर में नहीं मिला तमंचा
म्योहर। करारी थाना क्षेत्र के म्योहर गांव निवासी जीतू (20) पुत्र राम आसरे ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी थी। फांसी लगाने के पहले फंदा गले में डालते हुए एक वीडियो भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पुलिस ने उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी सोशल साइट्स खंगाली। इसमें एक वीडियो ऐसा भी मिला, जिसमें मृतक तमंचे और चाकू के साथ दिख रहा है। थाना प्रभारी गणेश प्रसाद का कहना है कि घटना के दिन ही यह वीडियो जांच में आ गया था। इसके बाद युवक के घर में छानबीन भी की गई, लेकिन कोई तमंचा नहीं मिला। अभी तक इस मामले में किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। अब तक हुई जांच में युवक के प्रेम-प्रसंग के चलते खुदकुशी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें