अजुहा कस्बे के समीप ससुर खदेरी नदी के पास हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में क्षतिग्रस्त पिकअप-संवाद
कस्बे में ससुर खदेरी नदी के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर तेज रफ्तार पिकअप आगे जा रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत चार लोग जख्मी हो गए। वहीं, पिकअप भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
कानपुर जनपद के भौंती निवासी अमित सोनी पिकअप चालक हैं। अमित अपने भाई सौरभ सोनी व संजय सोनी एवं कानपुर के नौबस्ता गल्ला मंडी निवासी सौरभ वर्मा के साथ पिकअप में दाल लादकर प्रयागराज जा रहा था। शुक्रवार की भोर पिकअप जैसे ही सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में ससुर खदेरी नदी के पास नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी आगे जा रहे ट्रक चालक ने ब्रेक मार दी। इससे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक में भिड़ गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इलाज कराने के बाद सभी दूसरी पिकअप में दाल लादकर गए।