फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का किया भौतिक सत्यापन

Tue, 14 Oct 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को तहसील मंझनपुर में आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने बलराम निवासी ओसा की भूमि से संबंधित प्रकरण की जांच की, जिसमें विवादित भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर पाई गई और कब्जे का कोई प्रमाण नहीं मिला। वहीं मेवा लाल निवासी नया पुरवा की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को पुनः जांच कर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। सभी मामलों में तहसील मंझनपुर द्वारा किया गया निस्तारण संतोषजनक पाया गया। वहीं जिलाधिकारी ने पराली प्रबंधन जन-जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उप कृषि निदेशक सतेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें