फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के चक्कर में बीवी को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कनैली। प्रयागराज के धूमनगंज में सपरिवार रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरुवार सुबह प्रेमिका के चक्कर में अपनी बीवी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतका के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पीएम रिपोर्ट नहीं आने के कारण फिलहाल केस नहीं दर्ज किया जा सका है।
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी शारदा प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि उसने अपनी बेटी सुषमा देवी का विवाह करीब 18 साल पहले इलाके के ही कनैली गांव में वेदप्रकाश से किया था। दंपती पिछले कई सालों से धूमनगंज में मकान बनवाकर रहते थे। सुषमा के पिता की मानें तो इधर बीच दामाद किसी दूसरी महिला के चक्कर में पड़ गया था। इसका विरोध करने पर आए दिन सुषमा को बेरहमी से पीटता था। सुषमा ने कई बार फोन करके यह बात मायके वालों को बताई थी।
आरोप है कि गुरुवार सुबह पति ने पीट-पीटकर सुषमा की हत्या कर दी। इसके बाद ससुराली उसके शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी कहीं से मायके वालों को भनक लग गई। पीड़ित पिता ने धूमनगंज पहुंचकर अंतिम संस्कार का विरोध कर दिया। साथ ही पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता का भी कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद वह केस दर्ज कराना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें