फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: युवक की मौत के दोषी को 10 साल की कैद व 22,500 रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो वर्ष पहले सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में अदालत ने दोषी चालक को 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 22,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद सुनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो जून 2024 को सैनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति की मौत कंटेनर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार वाहन चलाने के कारण हुई। घटना के समय चालक शराब के नशे में था और उसने लापरवाही से कंटेनर चलाते हुए पीड़ित को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई।
मामले की विवेचना पूरी कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई पूरी होने पर जनपद न्यायालय ने अभियुक्त अवधेश कुमार यादव निवासी भाऊ का पुरवा, मजरा ताज मल्लाहन थाना कड़ाधाम को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 22,500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें