मोहर्रम को लेकर रविवार को कोतवाली सरायअकिल परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के तजियादार, ग्राम प्रधान व नगर पंचायत के चेयरमैन, सभासद रहे।
एसडीएम चायल दीपेंद्र यादव ने सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने कहा कि पूर्व में निर्धारित रास्ते से ही ताजिया जुलूस निकला जाएगा। इसके लिए सभी ताजियादारों को अनुमति लेना जरूरी होगा।