फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला समेत चार पर शिकंजा

Mon, 10 Jul 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दूसरे प्रांतों के युवकों की शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले रैकेट पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गिरोह की महिला सदस्य समेत चार लोग पकड़े जा चुके हैं। पुलिस को अब रैकेट के सरगना की तलाश है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही एक बड़े गैंग का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के इगलास कोतवाली के मिर्जा बिस्मा गांव के शिवकुमार चौधरी के साथ पिछले दिनों शादी के नाम पर धोखाधड़ी की गई थी। करारी कोतवाली के मीरापुर गांव की जिस युवती की फोटो दिखाकर रिश्ता तय किया, वह ठीक बरात के दिन परिवार सहित घर से भाग निकली थी।
शिकायत पर प्रकरण की जांच में जुटी पुलिस ने शनिवार को एक महिला को हिरासत में लिया तो उसने शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के बाबत तमाम सनसनीखेज खुलासे किए। इस मामले में पुलिस ने अब तक गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। अब तक जिन लोगों से पूछताछ हुई उन्होंने कई लोगों से शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी की बात स्वीकार की है। यह एक बड़ा रैकेट है, सरगना की तलाश की जा रही है। जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं, सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने स्वीकार किया कि अब तक चार लोग पकड़े जा चुके हैं। कुछ संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें