मंझनपुर। सरसवां विकास खंड के ऊनो गांव में कराया जा रहा बोर विवादों के घेरे में आ गया। मंगलवार को सदर विधायक ने भूमि पूजन किया था। ऊनो गांव से बुधवार को आए तमाम लोगों का कहना है कि बोर बस्ती के ठीक बगल में कराया जा रहा है। मंगलवार को दुष्प्रचार किया गया था पानी की टंकी के लिए बोर कराया जा रहा है।
गांव के लोग इसे लेकर काफी खुश थे। विधायक लालबहादुर ने इसका भूमि पूजन किया। रात को ही बोर काटने की मशीन लाई गई। बुधवार को गांव के लोगों को मशीन वालों ने बताया कि यहां सरकारी नलकूप लगेगा। इस प ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के बगल बोर हो जाने से गांव में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा। इसके अलावा जहां बोर कराया जा रहा है वहां खेती के लिए जमीन नहीं है। एक व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए बोर कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बोर का काम बंद कराने के लिए बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान विमलेश मिश्र, रामचंद्र यादव, बुदानी पांडेय, राहुल यादव, देवा तिवारी, अवधेश नरायण, पप्पू मिश्रा, नन्हू मिश्रा, विपिन पांडेय, शारधा, दूखी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।