फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय नहीं बनवाने पर बंद होगा बंद होगा दाना-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। स्थानीय नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के शौचालय की रकम हड़पने वाले नागरिकों का दाना-पानी बंद कर दिया जाएगा। यह चेतावनी ईओ अंकिता पटेल ने गुरुवार को विभिन्न वार्डों के निरीक्षण के दौरान दी। निरीक्षण में कूड़ा-कचरा जलाने वाले चार सफाई कर्मियों के वेतन कटौती की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


 नगर पंचायत में शौचालय का पैसा निकालने के बावजूद बड़ी संख्या में निर्माण नहीं करा रहे हैं। चेतावनी नोटिस के बावजूद लाभार्थियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। वार्डों के निरीक्षण   अधिशाषी अधिकारी अंकिता पटेल को विभिन्न कस्बों में ऐसा ही कुछ नजारा दिखा। इस पर उन्होंने साफ चेतावनी देते हुए कहा कि शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों का राशन कार्ड निरस्त करने के साथ ही पानी का कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान गांध्ीनगर में नाला सफाई नहीं करने के साथ ही कूड़ा जलाने पर चार कर्मचारियों के वेतन काटने की चेतावनी दी। ईओ ने विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें