फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने किया चक्काजाम

विज्ञापन
People troubled by water logging problem - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
जलभराव की समस्या से आजिज नगर पालिका परिषद भरवारी के राजा सुहेलदेव नगर के लोगों ने मंझनपुर-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद सड़क चौड़ीकरण कर रही संस्था के ठेकेदार को बुलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने जाम हटाया। करीब दो घंटे तक मंगझनपुर-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
सुहेलदेव नगर का पानी सड़क के दूसरे छोर स्थित तालाब में जाता है। कुछ समय पहले जलनिकाली के लिए सड़क बना रही संस्था ने पुलिया डलवा दी।
आरोप है कि पिछले आठ महीने से पुलिया में मिट्टी जमा हो गई थी। इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग से की गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। नतीजतन बस्ती के 30 घरों में जलभराव की समस्या हो गई। इससे परेशान बस्ती के पिंटू कुमार, दिनेश कुमार, शुभम, लल्लन, रंजीत सहित तमाम लोगों ने परसरा गांव के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया।
काफी देर तक चले जाम के कारण सड़क पर आवागमन ठप हो गया। जाम की सूचना पर भरवारी चौकी प्रभारी योगेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार को बुलाकर पुलिस के पास जमी मिट्टी साफ कराई। जलनिकासी की व्यवस्था होने के बाद लोगों जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें