फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बस डीपो से बिना प्यास बुझाए ही शुरू करनी पड़ रही है यात्रा, मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Fri, 10 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर ​स्थित बस डिपो में पानी पीने की जगह पर पसरी गंदगी।  संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
गर्मी के बीच बस डिपो में मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। डीपो में लगे वाटर कूलर और आरओ काफी समय से खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को बिना प्यास बुझाए ही यात्रा की शुरुआत करनी पड़ रही है या फिर प्यास बुझाने के लिए उन्हें डीपो के बाहर लगी दुकानों पर निर्भर होना पड़ता है।
विज्ञापन

राजापुर जाने वाले राहुल का कहना है कि डिपो पर रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, लेकिन सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। एक यात्री ने बताया कि गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन यहां कूलर बंद पड़े हैं। वहीं, शौचालयों की हालत और भी दयनीय है।
गंदगी और बदबू के कारण यात्रियों का वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय व्यापारी सानू, इरशाद, जतिन आदि ने कहा कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है और जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन डिपो में वाटर कूलर खराब पड़े हैं। मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। - नत्थू उपाध्याय।
बस डिपो में बने शौचालयों की हालत बहुत खराब है। गंदगी और बदबू के कारण अंदर जाना मुश्किल हो गया है। भीड़ के बावजूद सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - रिंकू यादव।
वाटर कूलर खराब होने की जानकारी मिली है, जिसे जल्द ही ठीक कराया जाएगा। शौचालयों की सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जय करन, एआरएम रोडवेज

मंझनपुर स्थित बस डिपो में पानी पीने की जगह पर पसरी गंदगी।  संवाद- फोटो : Self

मंझनपुर स्थित बस डिपो में पानी पीने की जगह पर पसरी गंदगी।  संवाद- फोटो : Self

मंझनपुर स्थित बस डिपो में पानी पीने की जगह पर पसरी गंदगी।  संवाद- फोटो : Self

मंझनपुर स्थित बस डिपो में पानी पीने की जगह पर पसरी गंदगी।  संवाद- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें