फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत कब्जे के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Sat, 28 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत कब्जा करके उसमें तैयार सरसों की फसल काटने को लेकर करनपुर गांव में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। पीड़ित परिवार और ग्रामीण सड़क पर उतर आए। गुस्साए लोगों ने गांव के समीप ही सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। एसओ ने जमीन की पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण कराने का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन



सिराथू तहसील के करनपुर गांव निवासी अमृतलाल का अपने ही परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। अमृतलाल ने बताया कि उसने अपने खेत में सरसों की खेती की है। खेत में तैयार सरसों की फसल शनिवार की शाम विपक्षी घर की महिलाओं के साथ जाकर काटने लगा। विरोध करने पर विपक्षी और उसके साथ रहे लोग मारपीट पर उतर आए। इससे गुस्साया अमृतलाल और उसके परिवार के लोग गांववालों को इकट्ठा करके सड़क पर उतर आया। इन लोगों ने गांव के सामने ही सिराथू-मंझनपुर मार्ग जाम कर दिया। खेत के विवाद में सड़क जाम की सूचना लगते ही सैनी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ श्रीप्रकाश यादव ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। उन्होंने आश्वासन दिया कि एसडीएम से बात करके इस जमीन को दो दिन के भीतर पैमाइश कराकर वे खुद विवाद का निस्तारण करा देंगे। इस आश्वासन के बाद ही लोग सड़क से हटे। इसके बाद करीब घंटेभर तक बाधित रहा सिराथू-मंझनपुर मार्ग पर फिर से यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें