फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जिले के प्रमुख बाजारों में जाम की समस्या से घंटों जूझ रहे लोग

Sat, 02 May 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
प​श्चिम शरीरा बाजार बाजार में लगे जाम में खड़े बाइक सवार
विज्ञापन
जिले के प्रमुख बाजारों और कस्बों में जाम की समस्या से लोग घंटों जाम में जूझ रहे हैं। तिल्हापुर मोड़, सरायअकिल, मूरतगंज, पश्चिमशरीरा, मंझनपुर, भरवारी और अजुहा जैसे प्रमुख बाजारों में आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चायल तहसील के तिल्हापुर मोड़ बाजार में अतिक्रमण और फोरलेन निर्माण कार्य के चलते लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी समस्याएं झेलनी पड़ी। जाम में फंसे कनैली निवासी मनोहर लाल, बेनीराम कटरा के संतोष कुमार और करारी के मुकेश जायसवाल ने बताया कि जाम के कारण उनका काफी समय बर्बाद हुआ और जरूरी काम भी प्रभावित हुआ।
इसी प्रकार मूरतगंज, अजुआ, मंझनपुर, पश्चिमशरीरा आदि प्रमुख कस्बों में भी जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों में अवैध अतिक्रमण, बेतरतीब पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी के चलते समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जाम की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है। प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है और अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। लोगों से भी यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन खड़ा न करने की अपील है।-भैया संतोष सिंह, ट्रैफिक प्रभारी
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों में जाम का हाल (दिनवार)

दिन
प्रभावित कस्बे बाजार स्थिति
सोमवार
मंझनपुर, भरवारी साप्ताहिक खरीदारी व सरकारी कार्यों के कारण भीड़, बार-बार जाम
मंगलवार
सरायअकिल, अजुहा बाजार दिन होने से सड़कों पर अधिक दबाव
बुधवार
मूरतगंज, पश्चिमशरीरा स्थानीय आवागमन व छोटे बाजार के चलते जाम
बृहस्पतिवार तिल्हापुर मोड़, सरायअकिल सहालग व ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी को भीड़
शुक्रवार तिल्हापुर मोड़, मंझनपुर नमाज व बाजार की भीड़ से ट्रैफिक दबाव
शनिवार
भरवारी, अजुहा, मूरतगंज शादी-विवाह व खरीदारी के चलते भारी जाम
रविवार
सभी प्रमुख बाजार
अवकाश व सहालग के कारण दिनभर रुक-रुक कर जाम

पश्चिम शरीरा बाजार बाजार में लगे जाम में खड़े बाइक सवार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें