कसेंदा गांव में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों, बुजुर्गों ने आसमां में देखा अद्भूत नजारा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। स्थानीय ब्लॉक के कसेंदा गांव में रविवार को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की टीम ने एक कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया। इसमें ग्रामीणों को सोलर फिल्टर लेंस से सूर्यग्रहण दिखाया गया। इस बीच गांव के बच्चोंए बुजुर्गों समेत महिलाओं ने भी सोलर फिल्टर से सूर्यग्रहण देखा।
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्त्रस्म के दौरान संचालक शशि सिंह ने बताया कि सूर्यग्रहण को सीधे आंखों से देखना उचित नहीं है। इससे कई तरह का नुकसान होने की संभावना रहती है। ग्रहण देखने के लिए हमेशा सोलर फिल्टर लेंस व किसी भी स्क्त्रस्ीन की मदद लेनी चाहिए। इससे ग्रहण से निकलने वाली किरणों का आंखों पर बुरा असर नहीं पड़ता है। साथ ही साफ व आसानी से ग्रहण का दीदार भी किया जा सकता है। इस दौरान गांव के लवकुश, सुखलाल यादव, बबलू कुशवाहा, श्रवण यादव, रंजीत सिंह, शिवराज, धर्मेन्द्र कुमार, विजय प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।