फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लोगों पर झोपड़ी में आग लगाने का आरोप

Thu, 30 Apr 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के चंदूपुर अमरायन गांव में मंगलवार रात रंजिश में कुछ लोगों ने बागवान की झोपड़ी में आग लगा दी। जलालपुर जवाहरगंज निवासी चुन्ने अहमद ने बताया कि उन्होंने चंदूपुर अमरायन गांव में आम और अमरूद का बाग ले रखा है, जहां वह बटाई पर खेती कर पिछले 10 वर्षों से परिवार सहित झोपड़ी बनाकर रहते हैं। मंगलवार शाम वह पत्नी सहित एक दावत में गए थे, बाग की रखवाली के लिए उनके बेटे मो. फैज और मो. कैश झोपड़ी में मौजूद थे।
विज्ञापन

आरोप है कि रात करीब 12 बजे गांव के दो युवक अपने दो साथियों के साथ पहुंचे और गालीगलौज करते हुए झोपड़ी में आग लगा दी। विरोध करने पर दोनों बेटों की जमकर पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर शेर सिंह वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। भगवानपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें