विकास खंड कौशांबी के जुगराजपुर गांव का कोटा बहाल किए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम से मिलकर आरोप लगाया कि बगैर जांच के एसडीएम सदर ने कोटा बहाली कर दिया। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
जुगराजपुर निवासी संदीप उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम सदर व कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि एसडीएम मंझनपुर ने बगैर जांच के निलंबित कोटा बहाल कर दिया।
वितरण में दबाव बना रहा कोटेदार
मूरतगंज ब्लॉक के काजू गांव की दुकान निलंबित होने के बाद कोटेदार अटैच दुकान का वितरण प्रभावित कर रही है। वह दबंगई के बल पर अटैच कोटेदार से वितरण करा रहा है। मामले की शिकायत बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जिला पूर्ति अधिकारी से की है। शिकायत करने वालों में काजू गांव निवासी शिव बहादुर, अनारकली, प्रेमा देवी, ननकी देवी, कमला, गुड्डू आदि रहीं।