फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बदलते मौसम में बढ़ रहे कमर और जोड़ों में दर्द के मरीज

Fri, 08 May 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से इन दिनों हड्डी, कमर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। विशेष रूप से 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में घुटनों और कमर दर्द की शिकायतें अधिक देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

भैला मकदूमपुर के अरविंद मिश्र ने बताया कि सुबह उठने पर हाथ-पैर के जोड़ों में दर्द होता है। कुछ देर हाथ पैर में मालिश करने के बाद दर्द में कुछ आराम मिलता है। इसी तरह की समस्या गुवारा के सुभाष बिश्वकर्मा, हरिशचंद्र मौर्य ने भी बताई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बद्री विशाल अग्रवाल ने बताया कि मौसम में तेजी से बदलाव के कारण मांसपेशियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं बढ़ी हैं। शरीर में पानी की कमी, पोषण में कमी और लंबे समय तक एक ही स्थिति में रहने से परेशानी बढ़ती है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग मरीजों की संख्या सबसे अधिक दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बचाव के उपाय

- रोज हल्का व्यायाम करें।

- सरसों के तेल में लहसुन पकाकर या यूकेलिप्टस ऑयल से मालिश करें।

- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

- संतुलित आहार, कैल्शियम व विटामिन-डी शामिल करना।

- लंबे समय तक एक ही मुद्रा में न रहें।

- लगातार दर्द बने रहने पर चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें