फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यात्रीगण ध्यान दें प्लेटफाॅर्म दो का शौचालय निष्प्रयोज्य है

Sat, 14 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
श्याम मूरत शर्मा, सौरई बुजुर्ग
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिराथू का प्लेटफाॅर्म दो का शौचालय छह महीने से ध्वस्त पड़ा है। शौचालय निष्प्रयोज्य होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। परिसर में गंदगी व पेयजल की व्यवस्था बेहतर न होने के साथ-साथ महिला यात्री प्रतीक्षालय में ताला लटकता रहता है।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के सिराथू स्टेशन से प्रतिदिन लगभग डेढ़ हजार यात्री प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म एक, दो और तीन के बीच में शौचालय बनाया गया है।
कल्पना तिवारी, जनक पांडेय, राहुल चौरसिया आदि यात्रियों ने बताया कि प्लेटफाॅर्म दो और तीन के बीच बना शौचालय ध्वस्त पड़ा हुआ है। ऐसे में शौच के लिए ट्रैक पार करके प्लेटफाॅर्म नंबर एक में जाना पड़ता है। भीड़भाड़ अधिक होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल के लिए लगाई गई टोंटी व परिसर में गंदगी फैली मिली। उच्च श्रेणी व महिला प्रतीक्षालय कक्षा में ताला लटक रहा था।
विज्ञापन

स्टेशन में शौचालय की व्यवस्था खराब होने से समस्या होती है। ऐसे में गाड़ियां भी छूट जाती हैं। प्रसाधन के लिए लोग बाहर खुले में जाने को मजबूर हैं। - श्याम मूरत शर्मा, सौरई बुजुर्ग
स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों का भारी भरकम बजट भले ही खर्च किया जा रहा हो लेकिन इसका असर सिराथू रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखाई दे रहा है। शौचालय की व्यवस्था न होने के साथ गंदगी से लोगों को दिक्कतें होती हैं। - अनिल पटेल, मलाका सैनी
सेफ्टी टैंक ओवरफ्लो होने से समस्या हुई है। एक शौचालय से काम चल रहा है। साफ सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है। बंदरों व अराजक तत्वों के आतंक के चलते प्रतीक्षालय में ताला बंद रहता है। जरूरत पड़ने पर इसे खोला जाता है। -गोपाल जी वर्मा, स्टेशन अधीक्षक

श्याम मूरत शर्मा, सौरई बुजुर्ग

श्याम मूरत शर्मा, सौरई बुजुर्ग

श्याम मूरत शर्मा, सौरई बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें