फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पंवरी गोशाला में अव्यवस्थाओं का अंबार, जिम्मेदार बेपरवाह

विज्ञापन
पंवरी गोशाला में मौजूद गोवंश। संवाद
विज्ञापन
कौंधियारा ब्लाॅक क्षेत्र के पंवरी गोशाला में सोमवार को कई गोवंश गंभीर रूप से बीमार अवस्था में जमीन पर पड़े मिले। वहीं, गोशाला परिसर में दो गोवंश मृत अवस्था में भी पड़े मिले। बताया जा रहा है कि गोशाला में फैली अव्यवस्थाओं को देखकर स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने बीमार व मृत पड़े गोवंशों के फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर कार्रवाई की मांग की। दयाशंकर पांडेय, सूर्यभान सिंह, बिमल यादव, आबिद अली, लालजी कुशवाहा ने समय पर चारा पानी व समय पर इलाज की समुचित व्यवस्था करने की जरूरत बताई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बाबत ग्राम प्रधान कौशलेश यादव ने बताया कि बीमार पशुओं के इलाज के लिए डॉक्टर को बुलाया गया है। वहीं, ग्राम सचिव दरबारी लाल ने बताया कि वह शहर में किसी कार्य से गए हुए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें