सोमवार को सोरांव स्थित इफको ई-बाजार के पीओएस मशीन का सर्वर डाउन होने के चलते लाइन में लगे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई किसानों को बगैर यूरिया खाद के ही वापस लौटना पड़ा।
सोरांव स्थित इफको ई-बाजार में सोमवार दोपहर से पीओएस मशीन के सर्वर में खराबी के चलते किसान लाइन में लगे रहे। इससे बीच-बीच में काम बाधित होता रहा, फिंगर स्कैन के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
यूरिया खाद खरीदने पहुंचे कमलेश यादव, अमर सिंह, जितेंद्र समेत आदि किसानों ने बताया कि सुबह से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर के बाद सर्वर में खराबी होने से बिना यूरिया के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा।
इस बाबत इफको ई-बाजार प्रभारी रवि शंकर शर्मा ने बताया कि बगैर पीओएस मशीन में किसानों का फिंगर स्कैन के साथ ही अन्य डिटेल के बगैर नियमानुसार खाद की बिक्री नहीं की जा सकती।