मंझनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों की कॅरियर काउंसलिंग के लिए पंख पोर्टल तैयार किया है। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी अपने कॅरियर से जुड़ी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी है।
कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कोई समस्या न रहे, साथ ही पढ़ाई के बाद कॅरियर को लेकर समय पर जरूरी जानकारी मिल सके, इसमें पंख पोर्टल मदद करेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को पंख पोर्टल से जुड़ी जानकारी बच्चों को देने के लिए कहा गया है। बताया कि पोर्टल पर लगातार बच्चों का पंजीकरण हो रहा है। जुलाई तक सभी बच्चों का इस पोर्टल पर पंजीकरण हो जाएगा। जिसकी वजह से मेधावियों की कॅरियर काउंसलिंग आसानी से हो सकेगी।