फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत मित्रों ने शुरू की कलमबंद हड़ताल

Thu, 15 Sep 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर रोजगार सेवकों का धरना-प्रदर्शन बुधवार को तीसरे दिन भी विकास भवन परिसर में जारी रहा। पंचायत मित्रों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तरह कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है।  मांगे पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास घेरने की भी बात कही है।
विज्ञापन


    प्रांतीय कार्यकारिणी ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर कौशांबी के पंचायत मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलम बंद हड़ताल शुरू कर दी है। रोजगार सेवकों का कहना है कि नियमितीकरण नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एपीसी की रिपोर्ट कैबिनेट में पास कराकर शासनादेश जारी कर दें। अन्यथा रोजगार सेवक आरपार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे। पंचायत मित्रों ने 19 सितंबर को लखनऊ में सीएम आवास घेरने की भी रणनीति तैयार की। इस मौके पर विकास जायसवाल, तत्सत ओझा, जितेंद्र शर्मा, इंद्रजीत, रावेंद्र सिंह, रामशंकर सिंह, मसुरियादीन, नरेंद्र सिंह, रामअभिलाष, चंद्रप्रकाश समेत तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें