फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दो पदों पर नौ उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Thu, 22 Sep 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव के लिए रिक्त चल रही ग्राम प्रधान की दो सीटों के लिए नौ उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। तीन ब्लॉकों की अलग-अलग ग्राम सभाओं में रिक्त चल रहे पंचायत सदस्यों के 23 पदों के लिए एक-एक व्यक्ति ने नामांकन पत्र ब्लॉक मुख्यालय में दाखिल किया।
विज्ञापन


    विकास खंड चायल के गिरिया खालसा और नेवादा के तिलगोड़ी गांव में ग्राम प्रधान की मौत के बाद पद रिक्त चल रहा था। इसके अलावा मूरतगंज, चायल और नेवादा ब्लॉक की ग्राम सभाओं में 23 पंचायत सदस्यों के पद रिक्त थे।

इन पदों पर उपचुनाव कराए जाने के लिए बुधवार को नामांकन किया गया। गिरिया खालसा ग्राम प्रधान पद के लिए शैलेंद्र कुमार, रूपा भारती, सुरेश चंद्र, सर्वजीत कुमार, रंजीत कुमार, लल्लू बाबा ने पर्चा भरा जबकि तिलगोड़ी प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान की पत्नी इंद्रावती, शमीम खां, और रिजवान ने पर्चा दाखिल किया। इसी तरह विभिन्न गांवों में रिक्त चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सदस्य के 23 पदों के लिए हुए एक-एक नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें