फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत दिवस पर सीएम ने प्रधानों को दी नसीहत

Tue, 25 Apr 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
kaushambi
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिले भर के ग्राम प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालयों में सोमवार को लाइव टेलीकास्ट के जरिए सुना। पूरे कार्यक्रम में पंचायतों के सशक्तीकरण और कैशलेस लेन-देन पर फोकस रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पंचायत दिवस का लाइव टेलीकास्ट देखने के लिए जिले के आठों ब्लॉक मुख्यालयों में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्वान्ह 11 बजे सूबे के मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत देश भर की ग्राम सभाओं में अच्छा काम करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मान देने के साथ किया। इस क्रम में इलाहाबाद मंडल के फतेहपुर व प्रतापगढ़ के तीन ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

जिले से कार्यक्रम में शामिल होने गए एक भी ग्राम प्रधान को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान मिलने से लोगों में मायूसी रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम सभाओं को विकास के सभी कार्यों को समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। सबसे अधिक जोर ग्राम सभाओं में कराए जाने वाले विकास कार्यों का कैशलेस पेमेंट पर रहा। लाइव टेलीकास्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने फोकस डालते हुए कहा कि ग्राम सभाओं में कराए जाने वाले विकास कार्यों का कैशलेस पेमेंट करने पर गोलमाल की संभावना पूरी तरह से खत्म रहेगी। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी ग्राम प्रधानों से धनउगाही नहीं कर सकेगा। इतना ही नहीं ऐसा करने से उन पर किसी प्रकार के गबन का आरोप भी नहीं लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें